tag:blogger.com,1999:blog-9337690.post-1136684387546283882006-01-07T18:38:00.000-07:002006-01-07T18:39:47.576-07:00आस्ट्रेलिया है सही चेम्पियनवैसे तो में क्रिकेट के बारे में ज्यादा लिखता नही हुँ क्योंकि सभी जनता जनार्दन रिडिफ,ईंडिया टाईम्स पर क्रिकेट चाट कर ही ब्लाग-बाँची करती है. पर जो जीत आस्ट्रेलिया ने साोउथ-अफ्रीका पर हासिल करी है वह मुझे काफी प्रेरणादायी लगी, ना सिर्फ खेल के मैदान में बल्कि जीवन के खेल में भी. प्रोत्साहन के योग्य तो स्मिथ भी हैं जिनहोने सीरिज बराबर करने के लिए सोच-समझ के एक चुनौती रखी रिकी पोंटिग के सामने. जो साहस, आत्मविश्वास, चुनौती का सामना करने का जज्बा आस्ट्रेलिया ने दिखाया है वो मेरी सोच में सच्चे चैंपियन बनने की राह दिखाता है जीवन के हर पहलु में. कई बार हमारे सामने जीवन विकल्प रख देता है. अकसर एक रास्ता होता है जो १-० के ड्रा वाली विजय की तरफ ले जाता है. काम तो चल ही जाएगा, सुरक्षित राह, बिना जोखम का, बिना परिवर्तन का. और दुसरा होता है द्रुगम जिसमें खतरे होते हैं, काबिलियत का इम्तेहान होता है पर जो विजय होती है वह सम्पूर्ण होती है. रिकी पोंटिग ने सिखाए हैं असली लीडर के गुण. देखें हमारे नेता (सॉारी क्रिकेटर) क्या करते हैं पाकिस्तान में.Kalicharanhttp://www.blogger.com/profile/13820034560677352485noreply@blogger.com